Saturday, December 4, 2010

आरोपियों की शनाखत

पीड़ित युवती ने की आरोपियों की शिनाख्त
Jan 01, 05:30 am Printनई दिल्ली, जागरण संवाददाता : धौलाकुआं सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़ित युवती ने शनिवार को गिरफ्तार दोनों आरोपियों शमशाद उर्फ खुटकन व उस्मान उर्फ काले की शिनाख्त कर ली। दोनों की तिहाड़ जेल में टीआईपी यानी शिनाख्त परेड कराई गई। दक्षिण जिला के डीसीपी एचजीएस धालीवाल ने शनिवार रात वसंत विहार थाने में पत्रकारों से बातचीत में इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामले के तीसरे आरोपी शाहिद उर्फ छोटा बिल्ली को प्रोडक्शन वारंट पर दिल्ली लाया गया है। शाहिद ने गत 26 नवंबर पशु चोरी के मामले में बल्लभगढ़ कोर्ट में समर्पण कर दिया था। उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

ज्ञात हो कि दिल्ली पुलिस को पहले शाहिद के बारे में ही जानकारी मिली थी। पुलिस ने निमका जेल में जाकर सबसे पहले इसी से पूछताछ की थी। इसने दुष्कर्म कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की व अन्य आरोपियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। इसके आधार पर गत दिनों दिल्ली पुलिस ने मेवात के धौज व मीरपुर गांव में भारी पुलिस बल के साथ छापामारी कर दो आरोपी शमशाद व उस्मान को गिरफ्तार कर लिया। मामले के फरार चल रहे आरोपी कमरू उर्फ मोबाइल को भी कई बार मेवात के इलाके में घेर लिया गया किंतु वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। उसे इस कांड का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। इसके अलावा इकबाल उर्फ बड़ी बिल्ली भी फरार है। इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें अभी भी छापामारी कर रही है।

उधर, पुलिस सूत्रों के मुताबिक शनिवार की शाम बड़ी बिल्ली को भी दिल्ली पुलिस ने दबोच लिया है। किंतु देर रात तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी इस बारे पुष्टि नहीं की।

No comments:

Post a Comment